Breaking News

Babul Supriyo : केंद्रीय मंत्री ने दी टांग तोड़ने की धमकी

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दिव्यांगों के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री Babul Supriyo बाबुल सुप्रियो भड़क गए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवक की टांग तोड़ देने की धमकी भी दी। युवक से उन्होंने कहा कि वो उसकी टांग तोड़कर उसको व्हीलचेयर दे सकते हैं।

Babul Supriyo : पैर तोड़, व्हीलचेयर दे दीजिए

बाबुल सुप्रियो को सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और अन्य उपकरणों के वितरण के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान वो एक व्यक्ति से परेशान हो गये और उन्होंने युवक से कहा ‘तुम क्यों चल रहे हो? कृपया बैठ जाओ।’

इतना ही नही उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को आदेश तक दे दिए कि अगली बार युवक इधर-उधर करे तो उसके पैर तोड़ दीजिए और उसे व्हीलचेयर दे दीजिए। इस बयान का विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नही है जब गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी मार्च में अपने दिए गए बयान की वजह से वो चर्चाओं में आए थे। आसनसोल के दौरे के दौरान उन्होंने एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने हिंसा कर रहे लोगों की वो खाल उधेड़वा देंगे कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात पर सफाई भी देदी थी।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...