Breaking News

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गम्भीर घायल

औरैया। बिधूना तहसील के थाना बेला क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गायत्री ईंट भट्टा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों आपस में दोस्त थे और दिल्ली से वापस घर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार थाना बेला क्षेत्र की चौकी व गांव याकूबपुर निवासी राहुल पोरवाल पुत्र दिनेश पोरवाल एवं कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी संजय पुत्र श्रीकृष्ण आपस में मित्र थे और दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते है। गुरुवार की उक्त दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर होली के त्यौहार घर पर मनाने के लिए अपने गांव वापस आ रहे थे।

सुबह करीब 9 बजे उनकी बाइक थाना बेला क्षेत्र में बेला बिधूना मार्ग पर गायत्री ईट भट्टा के समीप पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।

यूक्रेन युद्ध के बीच जी-20 देशों से बोले PM मोदी, कहा खत्म होना चाहिए नहीं तो…

घटना के बाद जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बेला सुधीर भरद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने देखते ही राहुल पोरवाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दोनों युवकों की पहचान के बाद पुलिस ने घटना की उनके परिजनों को दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर भरद्वाज ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस कैम्ब्रिज सेक्शन ने जीती बास्केटबॉल चैम्पियनशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर एक्सटेशन कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल के तत्वावधान में दो ...