Breaking News

नागालैंड में भाजपा गठबंधन को जबरदस्त बढ़त, जाने कांग्रेस का हाल

नागालैंड में 60 में से 57 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा गठबंधन ने अच्छी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस दो सीट पर ही आगे है। एनपीएफ दो सीट पर आगे है।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनावों में कांग्रेस को लगा झटका, हासिल किए इतने वोट

नागालैंड में भाजपा गठबंधन को जबरदस्त बढ़त

बताते चलें कि पूर्वोत्तर में भाजपा ने चुनाव पूर्व केवल एनडीपीपी से ही गठबंधन किया था। एग्जिट पोल में इस गठबंधन को ही जीतता बताया गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन ने कुल 30 सीटें जीती थीं। इनमें से 18 पर एनडीपीपी और 12 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की बात करें तो यहां पार्टी को एक भी विधायक नहीं है।

नागालैंड की 60 विधासभी सीटों पर आज यानी गुरुवार को परिणाम घोषित किए जाने हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। यहा 27 फरवरी को मतदान कराए गए थे। नागालैंड में इस समय नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार है। एनडीपीपी ने 40 सीटों पर तो वहीं भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाजपा के एक प्रत्याशी काझेतो किनिमी अकुलुतो सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।

About News Room lko

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...