Breaking News

संगोष्ठी: वर्चुअल कार्यक्रम के ज़रिए मनाया यूपी दिवस, उत्तर प्रदेश पर हुई विस्तार से चर्चा  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना और विद्यांत हिंदू कॉलेज एक वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हर साल 24 जनवरी को आधुनिक भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर यह वर्चुअल आयोजित इस संगोश्ठी का शुभारंभ डॉ धर्म कौर ने किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के अवसर सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करने की प्रेरणा देते है।

24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ उषा देवी थीं। संचालन डॉ संजय कुमार यादव शिक्षाने किया। डॉ उषा ने आधुनिक भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के गठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस, आधुनिक भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह 24 जनवरी को मनाया जाता है। डा. उषा ने यह भी ब

ताया कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।

भारत का 200 मिलियन से अधिक आबादी वाला राज्य है उत्तर प्रदेश

यह उत्तर भारत का एक राज्य है। 200 मिलियन से अधिक निवासियों के साथ, यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। राज्य को 18 डिवीजनों और 75 जिलों में विभाजित किया गया है, राज्य की राजधानी लखनऊ है। इसके अलावा सुभाष चंद्र बोस को भी श्रद्धांजलि दी गई। 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस की जयंती थी। संगोष्ठी में डॉ अमित वर्धन, आलोक भारद्वाज, डॉ ध्रुव त्रिपाठी, डॉ ममता भटनागर, डॉ सौरभ पालीवाल, डॉ जितेंद्र पाल आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About reporter

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन व नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...