Breaking News

मुम्बई में यूपी दिवस: पूर्व राज्यपाल नाईक बोले- विकास ही चुनाव का मुद्दा, यूपी के मतदाता जाति के आधार पर नहीं करते मतदान

मुम्बई। राजनीति में यह सबसे ज़रूरी है, कि देश और बदलते समाज की ज़मीनी हक़ीकत पता रहनी चाहिए। इससे ख़ुद की वरिष्ठता बनी रहती है। यूपी दिवस पर पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तारीफ में कहा कि योगी सरकार के प्रयासों के चलते ही आज उत्तर प्रदेश में 6.87 करोड़ रोजगार के अवसर निर्माण हुए हैं। उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता राम नाईक का कहना है,  कि अब उत्तर प्रदेश के मतदाता जाति के आधार पर मतदान नहीं करते है। इस बार विकास ही चुनाव का मुख्य मुद्दा है।

उत्तर भारतीय परिषद ने मुंबई में ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ समारोह का किया आयोजन

  • इस आयोजन में आमंत्रित नाईक ने कहा, कि जाति के आधार पर चुनाव जीतना अब यहाँ संभव नहीं है।
  • उत्तर प्रदेश के मतदाता सजग हुए हैं। 
  • उत्तर प्रदेश की स्थापना 1950 में हुई थी। मगर उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह स्थापना दिन नहीं मनाया जाता था।
  • मुंबई में ‘अभियान’ संस्था तो यह दिन 1999 से मनाती आ रही है।
  • राज्यपाल बनते ही प्रदेश की अस्मिता जगाने वाला यह दिन मनाना चाहिए।
  • ऐसा सुझाव तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया था। जिसे उन्होंने अनदेखा किया था।
  • 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर मैंने फिर से उन्हें भी यही सुझाव दिया।
  • सुझाव पर योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अमल भी किया।

योगी सरकार की तारीफ में पूर्व राज्यपाल ने…

  • योगी सरकार ने 24 जनवरी 2018 को पहली बार प्रदेश में ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ मनाया।
  • इस प्रथम समारोह में ही योगी आदित्यनाथ ने ‘एक जिला,एक उत्पाद (ODOP)’ योजना की नींव रखी।
  • राम नाईक ने कहा कि योगी सरकार के ऐसे प्रयासों के चलते ही आज उत्तर प्रदेश में 6.87 करोड़ रोजगार के अवसर निर्माण हुए है।
  • इतना ही नहीं तो प्रदेश से विदेशों में हो रही निर्यात में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
  • योगी सरकार में आयोजित ‘इन्वेस्टर्स समिट’ के कारण प्रदेश में निवेश बढ़ गया।
  • अब उत्तर प्रदेश विकास की दृष्टी से 14 से ऊपर छलांग लगाकर अब देश में दुसरे स्थान पर है।

पूर्व राज्यपाल को विश्वास है कि विकास के मुद्दे पर मतदान करती है जनता

  • समारोह में पूर्व राज्यपाल का कहना था कि उनका यूपी की जनता से पाँच साल से ज़िंदा सम्पर्क है।
  • उन्होंने इन सालों तक बहुत गहन रूप से उत्तर प्रदेश को देखा है।
  • राम नाईक को विश्वास है कि अब यूपी की जनता जाति के आधार पर नहीं विकास के मुद्दे पर मतदान करती है।
  • यही कारण है कि 6 महीने पूर्व हुए जिला पंचायत चुनाव में 90 प्रतिशत जगहों पर भाजपा के अध्यक्ष बने।
  • यही नजारा अब विधान सभा चुनाव परिणाम में अवश्य दिखेगा।

 

यूपी दिवस का प्रारंभ कराने की प्रेरणा देने के लिए राम नाईक का हुआ सम्मान 

  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे भी मौजूद थे।
  • उन्होंने यूपी दिवस का प्रारंभ कराने की प्रेरणा देने के लिए राम नाईक का सम्मान किया।
  • मुंबई में वर्षों से यह दिन मनानेवाले अमरजीत मिश्र को राम नाईक ने सम्मानित किया।
  • पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का जनम-जनम का रिश्ता है।”
  • उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जन्मे राम और कृष्ण को महाराष्ट्र भी सदियों से पूजता आया है।
  • अब उत्तर प्रदेश पहले जैसा बीमारू नहीं रहा।
  • योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुई तरक्की वास्तव में सराहनीय है।

“मेरे कार्यकाल में ही उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक समझौता हुआ”- फणनवीस 

  • फडणवीस ने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में ही महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक समझौता हुआ।
  • भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने विनोद तावडे, उस समय सांस्कृतिक मंत्री थे।
  • तावडे ने कहा कि उनके यूपी के दौरे में उन्हें महसूस हुआ कि मराठी आदमी के लिए उत्तर प्रदेशवासियों के दिल में विशेष जगह है
  • अपने राजनीतिक लाभ के लिए महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की जनता के बीच कभी दरार पैदा नहीं हो सकती।

“उत्तर प्रदेश में कभी माफिया राज हुआ करता था”-अमरजीत मिश्र

  • वहीं अमरजीत मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी माफिया राज हुआ करता था।
  • मगर, योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वह चित्र बदल डाला। लोग अब भय मुक्त है।
  • उन्होंने कहा कि “पूर्व राज्यपाल राम नाईक को आज भी उत्तर प्रदेश याद करता है। आज का दिन वास्तव में उन्हीं की देन है।
  • महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय नेता आर.यू. सिंह, जयप्रकाश ठाकुर और राज पुरोहित के भी विचार व्यक्त किये।
  • गायक सुरेश शुक्ला को सम्मानित किया गया। विनोद मिश्रा, आर.डी. यादव, अर्जुन गुप्ता, विनय त्रिपाठी सहित अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Report – Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

सुप्रीम कोर्ट ने रेल दुर्घटनाओं को कम करने में सक्रियता के लिए भारतीय रेलवे की सराहना की

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा रेल दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए गए सक्रिय ...