Breaking News

उत्तराखंडः सीएम पद सँभालने के बाद पहली बार आज दिल्ली में पीएम मोदी से मिले पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। उनका केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद अपने पहले दिल्ली दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा राज्य की लंबित परियोजनाओं के सिलसिले में वह कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं.

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राजधानी दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की.

मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, शाम छह बजे नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। उनका अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कोश्यारी से धामी की यह शिष्टाचार मुलाकात राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन में हुई. धामी को कोश्यारी का करीबी माना जाता है.

About News Room lko

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...