Breaking News

आ चुके कर्नाटक चुनाव 2023 के ऐतिहासिक परिणाम, बीजेपी को मिली बस इतनी सीटे

र्नाटक चुनाव 2023 (Karnataka elections 2023) के ऐतिहासिक परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस 224 सीटों में से 136 पर अपनी जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। उधर, बीजेपी 65 सीट जीतकर विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार है।

आंबेडकर ने क्यों कहा था “आरक्षण बैसाखी नहीं सहारा है”

दोनों पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी ने पिछली बार की तरह 36 फीसदी वोट प्रतिशत ही पाया पर इस बार 104 सीटों के बजाय 65 पर संतोष करना पड़ा। उधर, महज 7 फीसदी ज्यादा वोट शेयर पाकर कांग्रेस ने बीजेपी से 70 सीटें ज्यादा पाई हैं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। आज कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें सीएम कौन होगा, इस पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार, सीएम पद के लिए सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुकाबला है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुद्दों को जनता ने नकार दिया। न पीएम मोदी का जादू चला, न ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की रैलियां। कांग्रेस ने इस जीत के कई कारण बताए हैं, जिसमें एक भारत जोड़ो यात्रा भी है। बीजेपी के 36 फीसदी वोट शेयर के साथ केवल 65 सीटें जीती। जबकि, 2018 में उसने समान मतदान प्रतिशत के साथ 104 सीटें जीती थीं।

कर्नाटक चुनाव 2023

तथ्य यह है कि बीजेपी ने उच्च वोट शेयर राज्य के केवल दो विशिष्ट क्षेत्रों से पाया- पुराना मैसूर और बेंगलुरु। एक तथ्य यह भी है कि बीजेपी ने दक्षिण कर्नाटक में बिना एक भी सीट जीतकर जेडीएस के वोट शेयर में सेंध की। 2023 के चुनाव परिणामों में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस द्वारा जीती गई सीटों के क्षेत्रवार नज़र डालते हैं।

कांग्रेस की बड़ी जीत मुंबई कर्नाटक क्षेत्र और मध्य कर्नाटक में जीत के कारण आई है, जो हाल के दिनों में भाजपा के गढ़ थे। इसके अलावा हैदराबाद कर्नाटक में जोरदार जीत भी कांग्रेस की ताजपोशी के पीछे की वजहें हैं। हालांकि यहां कांग्रेस हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करती आई है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस ने इस बार जेडीएस के गढ़ ओल्ड मैसूर में अच्छा प्रदर्शन किया। हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र में, कांग्रेस ने 40 में से 26 सीटें जीतीं, जो 2018 में इस क्षेत्र में जीती 21 सीटों में से पांच सीटों की वृद्धि है।

जबकि भाजपा ने 2018 के मुकाबले तीन सीटों की गिरावट के साथ 10 जीतीं। मध्य कर्नाटक क्षेत्र में, कांग्रेस ने 23 में से 19 सीटें जीतीं, 2018 की तुलना में सात सीटों की वृद्धि हुई है। जबकि 2018 में जीती गई 10 सीटों में से भाजपा 4 सीटों में सिमट गई। पुराने मैसूर क्षेत्र में, जिसमें 64 सीटें हैं, कांग्रेस ने 64 में से 43 सीटें जीतकर एक अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। 2018 की तुलना में यह 23 सीटों से अधिक है। भाजपा ने इस क्षेत्र में 2018 के मुकाबले 11 सीटों और जेडीएस ने 12 सीटें खो दीं।

इस बार रिकॉर्ड 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस ने अपना वोट शेयर 2018 में मिले 38 प्रतिशत (80 सीटों) से बढ़ाया है। 2023 में कांग्रेस ने 43 फीसदी वोट शेयर के साथ 136 सीटें जीती।

जबकि कुमारस्वामी की जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपने वोट शेयर को ( 2018 में 18 प्रतिशत के साथ 37 सीट) से घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया। 2023 के चुनाव परिणामों में एक तथ्य यह भी है कि कांग्रेस और बीजेपी के वोट शेयर में सात फीसदी के अंतर के कारण दोनों पार्टियों के बीच 70 सीटों का अंतर आया है।

About News Room lko

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...