Breaking News

हाथरस कांड को लेकर नगर निगम में वाल्मीकि समाज के लोगों व सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना

फिरोजाबाद। आज नगर निगम में वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए दुष्कर्म का शिकार बहन मनीषा वाल्मीकि के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की, साथ ही नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए युवा विनय कुमार वाल्मीकि ने कहा आज बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, सबसे दुःखद बात तो यह रही बहन मनीषा की मौत के बाद उनके माता पिता को उसका चेहरा भी नहीं देखने दिया, ये अधिकार किसने दिया है।

उन्होंने कहा जब तक बहन मनीषा को न्याय नहीं मिलेगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आज उस बहन के साथ हुआ है कल किसी और बहन के साथ होगा। इसलिए सभी जनता से अपील है कि बहन को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं, हम सब सफाई कर्मचारियो ने कार्य बहिष्कार किया है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

मुख्य सचिव से 2022 एवं 2023 बैच के 45 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने भेंट की

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) से आज वर्ष 2022 ...