Breaking News

6 घंटे में रांची से पटना पहुंचाएगी वंदे भारत, 12 जून को होगा ट्रायल, जाने पूरी खबर

रांची से पटना के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस ट्रेन का 12 जून को ट्रायल रन होगा। इस दौरान अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं हुई तो जल्द नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।

ट्रायल सफल होने पर इसका भव्य उद्घाटन समारोह होगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। ट्रेन का उद्घाटन राजेंद्र नगर पटना में होगा क्योंकि ट्रेन के मेटनेंस की जिम्मेवारी भी इस्ट सेंट्रल रेलवे को दी गई हैं।

यह ट्रेन हजारीबाग-बरकाकाना, सिंधवार-सांकी-टाटीसिलवे और रांची के बीच नवनिर्मित नई रेललाइन में चलेगी। पटना से रांची की दूरी इस ट्रेन में महज छह से साढ़े छह घंटे में पूरी होगी। इसमें आठ एसी चेयरकार की सुविधा होगी। इसके अलावा प्रत्येक कोच चार आपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा। यह ट्रेन करीब 160 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चलेगी।

रांची रेलमंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा, ’12 जून से पटना-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस का स्पीड ट्रायल होने की सूचना हमलोगों को मिल चुकी है। हमलोगों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।’

वंदे भारत के ट्रायल के लिए जो टाइम टेबल जारी किया गया है, उसके अनुसार पटना से यह ट्रेन सुबह 06.55 बजे खुलेगी। यहां से यह ट्रेन 11.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और 11.35 पर रवाना होगी। रांची में यह दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन पुन दोपहर 2.20 बजे पटना के लिए खुलेगी। यहां से यह दोपहर बाद 3.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और दोपहर 3.35 बजे खुलेगी। यहां से यह ट्रेन रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी।

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...