Breaking News

कर्नाटक विधान परिषद की छह सीटों के लिए मतदान, छह जून को जारी किए जाएंगे नतीजे

बंगलूरू:  कर्नाटक में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की छह सीटों के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इन छह सीट पर 78 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना छह जून को होगी। दरअसल, तीन सीटें स्नातक एमएलसी और तीन सीटें शिक्षक एमएलसी का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई हैं।

कर्नाटक विधान परिषद की 75 सीट में से कांग्रेस 29 पर काबिज है। जिन छह सीट पर मतदान हो रहा है उनमें कर्नाटक उत्तर पूर्व स्नातक, कर्नाटक दक्षिण पश्चिम स्नातक, बंगलूरू स्नातक, कर्नाटक दक्षिण-पूर्व शिक्षक, कर्नाटक दक्षिण-पश्चिम शिक्षक और कर्नाटक दक्षिण शिक्षक सीट शामिल हैं।

किसका-किसका हुआ कार्यकाल पूरा
कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट ग्रेजुएट्स से डॉ. चंद्रशेखर बी पाटिल, कर्नाटक साउथ-वेस्ट ग्रेजुएट्स से अयानुरु मंजूनाथ, बंगलूरू ग्रेजुएट्स से ए देवेगौड़ा, कर्नाटक साउथ-ईस्ट टीचर्स से डॉ. वाईए नारायणस्वामी, कर्नाटक साउथ-वेस्ट टीचर्स के एसएल भोजे गौड़ा और कर्नाटक साउथ टीचर्स के मैरिथिब्बे गौड़ा 21 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विधान परिषद के छह सदस्यों की सेवानिवृत्ति के बाद ये सीट खाली हुई हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 3.63 लाख और 70,260 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 170 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 461 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कांग्रेस ने इन लोगों को उतारा मैदान में
कांग्रेस ने दक्षिण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मरिथिब्बा गौड़ा, दक्षिण-पश्चिम शिक्षक सीट से के. के. मंजूनाथ, दक्षिण-पश्चिम स्नातक सीट से अयानुर मंजूनाथ, उत्तर-पूर्व स्नातक सीट से चंद्रशेखर पाटिल, बंगलूरू स्नातक सीट से रामोजी गौड़ा और दक्षिण-पूर्व शिक्षक सीट से डी टी श्रीनिवास को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा की ओर से यह प्रत्याशी
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) विधान परिषद चुनाव एक साथ लड़ रहे हैं। भाजपा चार सीट पर तो जेडीएस दो सीट पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने कर्नाटक उत्तर-पूर्व स्नातक सीट पर अमरनाथ पाटिल, कर्नाटक दक्षिण-पश्चिम स्नातक सीट पर डॉ. धनंजय सरजी, बंगलुरू स्नातक निर्वाचन सीट पर ए देवेगौड़ा और दक्षिण-पूर्व शिक्षक सीट पर वाई ए नारायणस्वामी को प्रत्याशी घोषित किया है।

About News Desk (P)

Check Also

‘प्लास्टिक फूलों के इस्तेमाल-बिक्री पर प्रतिबंध लगाने में बाधा नहीं’, HC ने सरकार से मांगा जवाब

मुंबई:  बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध को लेकर प्रतिक्रिया दी। ...