Breaking News

बिधूना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए किया जा रहा मतदान

अध्यक्ष के 3 तो महामंत्री के 2 प्रत्याशी, 01 बजे तक 55 सदस्य कर चुके मतदान

बिधूना/औरैया। सिविल कोर्ट परिसर बिधूना में आज मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए सदस्यों द्वारा मतदान किया जा रहा है। एसोसिएशन में कुल 68 सदस्य हैं। एक बजे तक 55 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

बिधूना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए किया जा रहा मतदान

सिविल बार की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजयपाल सिंह शाक्य एवं सदस्य अवनींद्र कौशिक, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार राठौर व अवनीश कुमार की देखरेख में सिविल बार एसोसिएशन की कमेटी के गठन की चुनावी प्रक्रिया पिछले दो सप्ताह से चल रही है। जिसके तहत 24 दिसम्बर यानि आज मंगलवार को मतदान का दिन था।

👉 सर्दियों में बच्चे से जरूर कराएं इन योगासनों का अभ्यास, मिलते हैं कई लाभ

बिधूना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए किया जा रहा मतदानएसोसिएशन की वर्ष 2025 की नवीन कार्यकरिणी के लिए अध्यक्ष व महामंत्री पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो चुका है। वहीं अध्यक्ष पद पर तीन पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, सतीश चन्द्र सक्सेना व प्रमोद सिंह भदौरिया एवं महामंत्री पद पर दो मनमोहन शाक्य व देवेंद्र सिंह प्रत्याशियों के मैदान में होने के चलते उक्त दोनों पदों के लिए आज सदस्यों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।

बिधूना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए किया जा रहा मतदान

सिविल कोर्ट परिसर में चल रही मतदान प्रक्रिया सुबह अपने निर्धारित समय 10 बजे से शुरू हो गयी थी, जो 3 बजे तक चलेगी। जिसके बाद एक घंटा रेस्ट रहेगा। उसके बाद 4 बजे से मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जायेंगे। एलडर्स कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि दिन के 01 बजे तक 55 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

बिधूना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए किया जा रहा मतदान

इन पदों पर हो चुका निर्विरोध निर्वाचन –

एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद हेतु सुरजीत पाल, संयुक्त मंत्री के पद हेतु कुलदीप शर्मा व पुस्तकालय अध्यक्ष के पद हेतु अशोक कुमार सिंह सेंगर का एकल नामांकन पत्र मिला है। जिस कारण इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं वरिष्ठ सदस्य पर नरेंद्र सिंह व शाह आलम, जबकि कनिष्ठ सदस्य के लिए सूरज राठौर व रजनीश यादव का भी एकल नामांकन पत्र मिला, जिस कारण इन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

“बलिदान दिवस” पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर वाटिका का नामकरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी ...