Breaking News

दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज , तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली में इस बार होली तेज धूप के बीच मनेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को भी दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रविवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिन के समय भी तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है।

दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की रात और सुबह सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान दिल्ली में सबसे ज्यादा 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग मौसम केन्द्र में आर्द्रता का स्तर 80 से 36 फीसदी तक रहा।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

 

About News Room lko

Check Also

केरल में चुनावी सभा में पहुंचे अमित शाह, बोले- पीएफआई से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस

अमित शाह ने केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना ...