Breaking News

‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद कहां चले सलमान? एयरपोर्ट पर साथ नजर आईं खास दोस्त

फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो भाईजान यानी सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना ना रहा। एक्शन, दमदार डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सलमान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी मीडिया से मुखातिब हुए। बाद में अभिनेता को छुट्टी पर जाते हुए देखा गया।

इस शहर में देखे गए सलमान
सलमान खास को प्राइवेट प्लेन से मुंबई से जामनगर जाते हुए देखा गया। बाद में जामनगर (गुजरात) से भी सलमान के वीडियो सामने आए। ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जामनगर में हर उम्र के फैंस अभिनेता से मिलते नजर आए।

ये खास दोस्त भी साथ दिखीं
सलमान खान जामनगर अकेले नहीं पहुंचे हैं। वायरल वीडियो में उनके साथ करीबी दोस्त यूलिया वंतूर भी दिख रही हैं। यूलिया, सलमान खान के फैमिली फंक्शन में अकसर शामिल होती हैं। सलमान के जन्मदिन पर भी वह नजर आईं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन कुछ महीने पहले जामनगर में ही परिवार संग मनाया था।

फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे ये कलाकार
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और किशोर भी नजर आएंगे। ये सभी दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित कलाकार हैं। फिल्म में प्रतीक बब्बर भी हैं, जो नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है।

About News Desk (P)

Check Also

सुशांत सिंह राजपूत केस से मिली राहत, लेकिन रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें अभी भी बरकरार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बीते दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को ...