Breaking News

मंदिर निर्माण में तेजी के साथ अयोध्‍या में बढ़ रही दर्शनार्थियों की भीड़, बढ़ा पुजारी का वेतन

अयोध्या। श्रीरामजन्म भूमि (Shri Ram Janmbhoomi) में विराजमान रामलला के दिव्य मंदिर निर्माण के साथ यहां उमड़ रहे श्रद्धालुओं के चढ़ावे से रामलला का कोष भी बढ़ रहा है। उधर भीड़ के कारण दर्शन की अवधि बढ़ी तो रामलला के सेवादारों के काम के घंटे बढ़ गये।

👉यूपी निकाय चुनाव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया मतदान, कहा भाजपा के खाते में आ रही इतनी सीटे

अयोध्या राम मंदिर

इसके कारण उनके वेतन की वृद्धि का दबाव श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र पर बढ़ गया था। तीर्थ क्षेत्र ने चालू वित्तीय वर्ष में वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया था। तीर्थ क्षेत्र ने इस वायदे को पूरा कर दिया है।

वृद्धि के साथ निर्धारित वेतन सेवादारों के खाते में भेज दिया गया है। यह वेतन टीडीएस की कटौती के बाद भेजा गया है। इसकी पुष्टि पुजारियों ने की है। श्रीरामजन्म भूमि में रामलला के नौ सेवादार हैं जिसमें एक मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास, चार सहायक पुजारी संतोष तिवारी, प्रेमचंद तिवारी, अशोक उपाध्याय व प्रदीप दास के अलावा एक भंडारी पुरुषोत्तम कोठारी गिरीश त्रिपाठी के अतिरिक्त दो सेवक श्रीनाथ यादव व विश्वनाथ शामिल हैं।

👉लखीमपुर में मतदान के बीच भिड़े भाजपाई-सपाई, पुलिस ने दोनों पक्षों को किया तितर-बितर

श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ अनिल मिश्र (Dr Anil Mishra) के अनुसार सभी सेवादारों का वेतन बढ़ाया गया है। बताया गया कि प्रधान पुजारी का वेतन बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। इसी तरह से सहायक पुजारियों का वेतन 20 हजार हो गया है। वहीं कोठारी का वेतन 15 हजार एवं भंडारी सहित सेवकों का वेतन 12 हजार किया गया है। बताया गया कि पूर्व में प्रधान पुजारी को 15 हजार 520 व सहायक पुजारियों को 8940, कोठारी-भंडारी एवं सेवकों 82 सौ का भुगतान किया जाता था।

इनकी नियुक्ति छह दिसंबर 1992 की घटना के बाद सात जनवरी 1993 को रामजन्म भूमि परिसर के अधिग्रहण कानून के बाद हुई। अधिग्रहण के केन्द्रीय कानून के बाद मंडलायुक्त को परिसर का अधिकृत व्यक्ति/ रिसीवर नियुक्त किया गया। रामलला के सभी सेवादारों का वेतन मंडलायुक्त की ओर से चढ़ावे की धनराशि से दिया जाता था और समय-समय पर उनके वेतन में बढ़ोत्तरी भी की गयी।

About News Room lko

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...