Breaking News

महिला ने 2 सिर, 4 हाथ वाले अद्भुत बच्चे को दिया जन्म

रायबरेली। 28 वर्षीय महिला ने 2 सिर, 4 हाथ एवं पूंछ वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। जिसकी खबर कुछ ही पलों में पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। प्रसूता के घर में देखने वालों का मजमा लग गया। मामला शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती के मथुरा नगर गांव का हैं। जहां रहने वाली 28 वर्षीय रीना पत्नी रामू को बुधवार की रात्रि 2 बजे पहली बार प्रसव पीड़ा शुरु हुई, तो परिजन गांव की आशा के साथ प्रसूता को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी शिवगढ़ पहुंचे, जहां प्रसूता को भर्ती किया गया।

प्रसव पीड़ा की सामान्य स्थित देकर स्टाफ नर्सें रातभर प्रसूता की देखरेख में लगी रही। बृहस्पतिवार को अपरान्ह 1 बजे प्रसूता ने सामान्य तरीके से एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। 2 सिर, 4 हाथ, पूछ एवं मुड़े हुए 2 पैर वाले जन्मे अद्भुत बच्चे को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई है। बताते कि जिस समय बच्चे का जन्म हुआ बच्चे के दोनों मुंह चल रहे थे। बच्चा दोनों मुंह के नाक छिद्रों से सांस ले रहा था। बताते हैं कि जन्म के बाद सिर्फ दो ही मिनट तक ही बच्चा जीवित रहा है।

यह महिला का चौथा बच्चा था-
प्रसूता रीना का यह चौथा बच्चा था। 28 वर्षीय रीना इससे पूर्व सामान्य तरीके से 3 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। इस अद्भुत बच्चे को लेकर गांव में तरह-तरह की भ्रांतियां व्याप्त है। कोई इसे प्राकृतिक चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे प्राकृतिक विकृति।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...