कहते हैं जगती आंखों से सपना देखें तो उसे पूरा करने के लिए आप एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। लेकिन यही सपने अगर रात में सोते समय दिखाई देते हैं, तो क्या वो भी आपकी किस्मत बदल सकते हैं। सपनो का आपकी किस्मत पर असर सीधा तब होता है जब ये सपने हमें किसी माध्यम से हमारी तरक्की के संकेत देते हैं।
अगर आपको सपने में नया घर दिखाई देता है तो यह आपके जीवन में मान-सम्मान मिलने का संकेत होता है। वहीं अगर दुल्हन या उसका कपड़ा सपने में दिखे तो समझ लीजिए आपका कोई बड़ा नुकसान होने वाला है।
सपने में यदि आप किसी से फोन पर बात करते हुए खुद को देख रहे हैं तो समझ जाएं कि जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
अगर सपने में आपको कोई गुलाब का फूल दिखता है और उसे पकड़ते समय आपके हाथ में कांटे चुभ जाते हैं तो समझ लीजिए की आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।