Breaking News

दूसरी बार शादी करने जा रहीं हैं काम्या पंजाबी, 6 साल पहले हुआ था तलाक

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग शादी करने जा रही हैं। काम्या ने अपने शलभ दांग से सितंबर 2019 में रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। काम्या काफी दिनों से शलभ संग शादी की प्लानिंग में लगी हैं। हालांकि, उन्होंने शादी की डेट का खुलासा नहीं किया था। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में काम्या ने शलभ संग एल लवी-डवी फोटो शेयर की है।

काम्या ने फोटो के कैप्शन में लिखा- तो ये मेरी फेवरेट फोटो और मैन हैं। अब मैं अपनी फेवरेट डेट अनाउंस कर रही हूं। 10 फरवरी2020। हमारी इस नई जर्नी के लिए हमें आशीर्वाद दें। काम्या के इस पोस्ट से ये साफ है कि ये वो अपनी लाइफ की नई जर्नी शुरू करने यानी शादी करने जा रही हैं। जब काम्या से प्रीवेडिंग फंक्शन के बारे में बात की गई थी तो उन्होंने बताया कि हल्दी और संगीत 9 फरवरी को होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि शादी गुरुद्वारा में होगी और उसके बाद 11 फरवरी को ग्रैंड पार्टी होगी।

बता दें कि काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से 2003 में हुई थी। मगर ये शादी लंबी नहीं चली। 2013 में दोनों ने तलाक लिया।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...