Breaking News

डिजिटल प्रचार के ज़रिए युवाओं तक पहुंच बनाएगा रालोद, भाजपा के झूठे वादों का पर्दाफ़ाश करेगा युवा रालोद

लखनऊ। जब से चुनावी रैलियो पर चुनाव आयोग ने रोक लगाई है, तब से छोटी-बड़ी हर राजनैतिक पार्टियाँ डिजिटल प्रचार के ज़रिए, जनता, खासकर युवाओं के तक पहुँच बनाने के की कोशिश कर रही हैं। इस माध्यम को ही महत्व देते हुए, युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने प्रदेश कार्यालय पर डिजिटल प्रचार अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की है। पार्टी के अध्यक्ष ने बाद में प्रेसवार्ता भी आयोजित की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, कि युवा रालोद के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे प्रदेश भर में, पार्टी के सारे वादे जनता के बीच खासकर युवाओं के बीच खासकर युवाओं के बीच ले जायेंगे।

युवाओं के लिए की गयी घोषणाएं पूरी निष्ठा से निभाएंगे – प्रदेश अध्यक्ष 

  • अम्बुज पटेल ने कहा कि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने जनता के माध्यम से, अपनी पार्टी का संकल्प पत्र तैयार किया है।
  • संकल्प पत्र प्रदेश के जनमानस ने स्वीकार किया है।
  • इस संकल्प पत्र में युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखा गया है। संकल्प पत्र की सारी घोषणाएं सम्मिलित होंगी।
  • विशेषकर युवाओं के बारे में जो घोषणाएं की गयी हैं उन्हें पूरी निष्ठा से निभाया जायेगा।

भाजपा ने युवाओं पर किए हैं अत्याचार और अन्याय, करेंगे उजागर – पटेल

  • पटेल ने कहा, कि इस अभियान से भाजपा झूठ और दुष्प्रचार को भी युवा रालोद जनता के बीच उजागर करेगा।
  • पतेल का मानना है कि भाजपा सरकार ने प्रदेेेश के युवाओं पर अत्याचार और अन्याय किया है।
  • “डिजिटल अभियान के माध्यम से, भाजपा के इन सभी अत्याचार और अन्याय को भी उजागर होगा।
  • पटेल का ये भी मनना है कि, भाजपा ने युवाओं के बीच में धर्म और जाति का विष घोला है।
  • हिन्दु-मुस्लिम के बीच की खाई पैदा की है, उस खाई को समाप्त करने का काम युवा रालोद करेगा।
  • योगी सरकार ने पिछडे व दलित युवाओं की नौकरियों पर डाका डालकर उन्हें छला है।
  • उसका भी पर्दाफाश युवा रालोद के कार्यकर्ता डिजिटल माध्यम से करेगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारों की चिंता करते हुए आगे कहा कि-

  • योगी सरकार में बडे पैमाने पर नौकरियां युवाओं ने खोयी हैं।
  • बेरोजगारी का पैमाना योगी सरकार में अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है।
  • प्रदेश का युवा बेरोजगार होकर इधर उधर भटक रहा है।
  • गठबंधन की सरकार बनते ही युवाओं के भविष्य की चिंता दूर करने के हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

डिजिटल कार्यक्रम के दौरान, ये भी थे मौजूद-

इस अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्र, प्रदेश महासचिव संतोष यादव, युवा रालोद के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू भारती, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, पीसीपाण्डेय, विनीत सिंह, सुमित सिंह, शशिकांत वर्मा, विपिन द्विवेदी, मोनिका बिष्ठ, शैलेन्द्र कुमार, संजय चैधरी आदि लोग मौजूद थे।

डिजिटल प्रचार अभियान में इन्हें  किया है प्राभारी नियुक्त-

डिजिटल प्रचार अभियान में शशिकान्त को बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती और विपिन को लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, राजा भैया को बुलंदषहर, गाजियाबाद, अमरोहा, सचिन सरोहा को मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर और रामपाल सिंह को बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, अलीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

About reporter

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...