Breaking News

विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर जा रहा था शख्स, 3500 फीट ऊंचाई से गिरने से मौत

केन्या एयरवेज के एक विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर जा रहे एक व्यक्ति की 3500 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। खबर के मुताबिक, 3500 फीट की ऊंचाई से यह शख्स एक घर के बगीचे में जा गिरा, जिसे देखकर बगीचे में मौजूद लोग सहम गए। माना जा रहा है कि यह शख्स था, जो केन्या एयरवेज के लैंडिंग गियर में छिपकर जा रहा था। अक्सर माइग्रेंट किसी देश में पहुंचने के लिए ऐसे ही प्लेन में छिपकर जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार की है जब केन्या एयरवेज का 787 विमान हीथ्रो एयरोपोर्ट पर लैंडिंग करने के लिए पहिए नीचे ला रहा था, उसी दौरान ये शख्स प्लेन से नीचे गिर गया। पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के बाद प्लेन के गियर कम्पार्टमेंट से एक बैग और कुछ खाने-पीने की चीजें बरामद हुई हैं।

शख्स 3500 फीट की ऊंचाई से घर के बगीचे में आकर गिरा। उस दौरान बगीचे में बैठे मकान के मालिक ने तीन फीट दूरी पर गिरी लाश को देखा तो सहम गए। उसने बताया कि वह भाग्यशाली रहा कि शव उसके ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो उसकी भी मौत हो सकती थी। मकान मालिक ने कहा कि उस वक्त वह धूप सेंक रहा था। शव इतनी जोर से गिरा कि लॉन में दरार आ गई।

वहीं, एक अन्य शख्स ने बताया कि वह घर के अंदर सो रहा था और जब जोर की आवाज आई तो उसकी नींद खुल गई। उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक मीटर की दूरी पर शव गिरा हुआ था और पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। इस सीन को देखकर वह बुरी तरह कांप गया था। उस वक्त घर में कई लोग थे, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि घटना के वक्त बगीचे में एक ही शख्स बेटा था। अन्यथा हिट होता तो भयावह अंजाम होता।

मकान मालिक के भाई ने कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने प्लेन से कुछ गिरते हुए देखा था। नैरोबी से उड़ान भरने वाली केन्या एयरवेज की फ्लाइट रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे हमारे घर से गुजरी। उसी दौरान हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए 3500 फीट की ऊंचाई से 200mph की रफ्तार से मुड़ना शुरू हुई, लेकिन इतनी ऊंचाई की वजह से वह यह नहीं देख सका कि कोई शख्स नीचे गिर रहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

श्रीलंका में सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव, विक्रमसिंघे ने निर्दलीय मैदान में उतरने का किया एलान

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ...