Breaking News

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : बुजुर्गों के लिए संगीतमय मनोरंजक मेट्रो यात्रा का आयोजन

लखनऊ मेट्रो व गाइड समाज कल्याण संस्थान के सहसंयोजन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की पूर्व संध्या पर एक संगीतमय मनोरंजक मेट्रो यात्रा मुंशी पुलिया से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन तक का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम के बुजुर्ग एवं गोल्डन ऐज क्लब, दादा-दादी क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम बुजुर्गों का स्वागत फूल माला पहनाकर व गोल्डन ऐज हेल्पलाइन 1800-180-0060 के बैच लगाकर हुआ। बुजुर्गों को मेट्रो के विषय में जानकारी सुश्री नैंसी अरोरा (कंसलटेंट-मेट्रो) ने दी। मेट्रो के सफ़र में अन्ताक्षरी तथा मेट्रो हजरतगंज स्टेशन पर बुजुर्गों नें रंगारंग कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम की संयोजक संस्था की प्रमुख डॉ. इंदु सुभाष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को आधुनिक जीवन शैली के प्रति सहज बनाना तथा उनका मनोरंजन करना था। गाइड समाज कल्याण संस्थांन बुजुर्गों के सम्मान एवं गरिमा की सुरक्षा हेतु ‘एंजिग विद डिगनिटी: नेशन्स होप एण्ड प्राइड’ अवधारणा के साथ 1998 से सेवारत है।

इसके अन्तर्गत गोल्डन ऐज क्लब वरिष्ठ नागिरकों की सेवा में समर्पित है। यह वृद्धाश्रमों, अपार्टमेन्ट्स, सुबह पार्कों में प्रतिदिन बुजुगों से संपर्क कर उनकी दिन प्रतिदिन की समस्याओं को जानकर उनके निराकरण हेतु प्रयासरत है। इस पुनीत कार्य मे संस्था द्वारा शैक्षिक संस्थानों में स्थापित यूथ बिग्रेड के सदस्य वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग के सरल तरीके भी सिखा रहे है। उनके मनोंरजन के लिए गठित युवा मंडली “एक शाम दादा दादी के नाम” द्वारा प्रस्तुत जिन्दगी के नितान्त सूनेपन को समाप्त कर रहे हैं साथ ही हर माह वृद्धों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।

संस्था पारिवारिक कानूनों के दुरुपयोग से भारतीय परिवारों में उत्पन्न कानूनी आंतकवाद (As per Hon’ble Supreme Court of India in Writ Petition (Civil) No: 141 of 2005) से आहत एवं पीड़ित बड़े-बुजुर्गों के सम्मान की रक्षा तत्परता से कर रही है। संस्था द्वारा स्कूलों, कालेजों में “SAY NO TO ELDER ABUSE” विषय़ के प्रति बच्चों को जागरुक करके उनमें बुजुर्गो के प्रति सवेंदनशीलता एवं जिम्मेदारी का अहसास पैदा किया है।

य़ूथ बिग्रेड क्लब के स्वंयसेवक वृद्धाश्रमों में सेवा कर रहे हैं। I RESPECT MY ELDERS के बैचेज पब्लिक को लगाना व स्कूलों में प्रार्थना के समय बुजुर्गों के सम्मान रक्षा के प्रति शपथ लेने के कार्यक्रम संस्था द्वारा चलाया जा रहा है।

संस्था युवाओं को परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व बोध जगाने के लिए नैतिक रूप से चिंतनशील बनाने के कार्य मे निरंतर प्रयत्नशील है। इसमें हम दिन प्रतिदिन उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों के प्रांगण में उनकी सक्रिय सहभागिता के साथ निःशुल्क कार्य कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व बुजुर्गों को समर्पित संस्था को पुलिस महानिदेशक,उ.प्र. द्वारा चयनित कर डी.जी.पी प्री- पुलिस मध्यस्थता सेल (SSP कार्यालय कमरा नम्बर 19) का शुभारंभ हुआ। जहां संस्था द्वारा निरंतर निःशुल्क सेवा एवं टोलफ्री नंबर 1800-180-0060 पर प्राप्त बुजुर्गों की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...