इंग्लैंड के विरूद्ध आज जब भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी तो कई रिकॉर्ड बन सकते है। खास कर महेंद्र सिंह धोनी व रोहित शर्मा के पास मौका होगा कुछ अनोखे व बड़े रिकॉर्ड बनाने का। एक ऐसा रिकॉर्ड जो वेस्टइंडीज़ के महान विवियन रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ सकते हैं। सबसे ज्यादा शतक
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज़ों की लिस्ट पर नजर डालें तो ये रिकॉर्ड वैसे चार बल्लेबाजों के नाम है। ये हैं शिखर धवन, विवियन रिचर्ड्स, रोहित शर्मा वकेन विलियमसन। इन सबने इंग्लैंड में 4-4 शतक लगाए हैं। अगर रोहित शतक लगा देते हैं तो फिर वो यहां सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
एजबेस्टन में शानदार रिकॉर्ड
एजबेस्टन के मैदान पर रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड रहा है। रोहित शर्मा ने यहां 80 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। यहां पिछले मैच में रोहित ने बांग्लादेश के विरूद्ध 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस बार वर्ल्ड कप में रोहित अब तक 84 की औसत से 338 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक शामिल है
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन
वर्ल्ड कप 2019 में धोनी
इस बार वर्ल्ड कप में धोनी ने अभी तक 5 मैचों में 36.5 की औसत से 146 रन बनाए हैं। धोनी ने वेस्टइंडीज के विरूद्ध पिछले मैच में 61 गेंद में 3 चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली।