Breaking News

सीएम केजरीवाल ने की मेक इंडिया नंबर वन मिशन की शुरुआत, कहा-“130 करोड़ की जनता अब…”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ‘मेक इंडिया नंबर वन’ मिशन की शुरुआत की।उन्होंने कहा,” कि देश के हर बच्चे के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से हर परिवार अमीर बनेगा।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”यह सपने के पूरा होने की शुरुआत। हर भारतीय चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बने। भारत की गिनती दुनिया के अमीर देश में हो। भारत शक्तिशाली राष्ट्र बने। भारत एक महान देश है।”

केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए। भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा ” हमारी सभ्यता बहुत पुरानी है, कई हजार साल पुरानी है। हम मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं, मेक इंडिया नंबर वन। 130 करोड़ लोगों को इसके साथ जोड़ना है। देश के हर नागरिक का मिशन रहा है कि दुनिया में भारत को नंबर वन बनाना है।”

About News Room lko

Check Also

‘केंद्र सरकार की याचिका कानून का दुरुपयोग’; नाराज शीर्ष अदालत ने ठोका पांच लाख रुपये जुर्माना

 नई दिल्ली:  मेघालय हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार को ...