Breaking News

इस देश के आसमान से गुजरा चंद्रयान-2, भयभीत हो गए लोग-बताने लगे एलियन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से लांच किया गया चंद्रयान-2 अंतरिक्ष में जाने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के आसमानों में चमकता हुआ गुजरा। इसे लोगों ने एलियन समझ लिया और बुरी तरह घबरा गए। बीते सोमवार को इसरो ने करीब 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था।

स्थानीय समय के अनुसार शाम के करीब 7.30 बजे यह ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड क्षेत्र में आसमान में चमकता हुआ दिखाई दिया। चंद्रयान की चमक को देखकर लोग भयभीत हो गए। शौना रॉयस नाम के शख्स ने सबसे पहले शाम लगभग 7:30 बजे सुदूर उत्तर-पश्चिम क्वींसलैंड के जूलिया क्रीक कारवां पार्क के ऊपर रोशनी (चंद्रयान-2) देखी। उसके बाद वो इसके बारे में पता लगाने के लिए एबीसी नॉर्थ वेस्ट की फेसबुक पेज पर पहुंच गया और अपने सवाल का जवाब मांगने लगा।

वहीं आकाश में तेज रोशनी को लेकर मैकिन्ले शायर काउंसलर ने कथित तौर पर कहा, ‘हम कारवां पार्क में डिनर कर रहे थे और वहां लगभग 160 लोग मौजूद थे। वहीं मौजूद लोगों में से एक ने आकाश में रोशनी देखी और बाकी लोगों को आकाश की तरफ देखने को कहा।’ उसी पार्क में मौजूद जैकब ब्लंट नाम के एक व्यक्ति ने आकाश में अजीब रोशनी देखकर तुरंत अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया जिसमें वो कहते हुए सुने जा सकते हैं कि, ‘इसे देखो, यह एक एलियन या यूएफओ है’। इसे लेकर वहां सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई और पार्क में मौजूद लोगों ने तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी। कोई इसे यूएफओ बताने लगा तो कोई इसे दूसरे ग्रह का एलियन कहने लगा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...