Breaking News

कछुओं ने महिला को बनाया शिकार

आगरा। शमसाबाद के गांव बांस बले में बुजुर्ग महिला को कछुओं ने हमला कर शिकार बना डाला। महिला पैर फिसलने पर तालाब में गिरी थी। जब तक ग्रामीण बचाने को पहुंचे महिला को कछुआ शिकार बना चुके थे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव की दुर्गति देख लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी थी। घटना से हड़कंप मचने पर प्रशासन और वन विभाग की टीमों ने गांव का दौरा किया है।

कछुओं ने महिला पर हमला कर दिया

गांव बांस बले में शुक्रवार रात करीब नौ बजे चंपा देवी पत्नी ब्रह्मचारी शौच को गयी थी। बारिश के कारण महिला का पैर फिसला और वो तालाब में गिर गयी। तालाब में मौजूद कछुओं ने महिला पर हमला कर दिया। इधर, काफी समय गुजरने के बाद भी महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूंढते हुए बाहर निकले स तालाब वाले रास्ते पर महिला का डंडा पड़ा मिला स तलाश करने पर महिला का शव तालाब में दिखाई दिया स ग्रामीणों ने तालाब से उसको बमुश्किल बाहर निकाला। उसके शरीर की कछुओं ने दुर्गति कर दी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई स

महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में पिछले कई वर्षों से कछुओं का आतंक है। ग्रामीणों में दहशत है। बारिश में सफाई ना होने से तालाब का पानी गांव में आ जाता है और कछुआ भी गांव में घुस आते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, नगर आयुक्त के निर्देश पर ठेकेदार पर FIR, अवर अभियंता निलंबित

लखनऊ। मल्लाही टोला (Mallahi Tola) प्रथम वार्ड में मंजू टंडन ढाल (Manju Tandon Dhal) के ...