Breaking News

जापान के क्‍यूशु में बाढ़, 6 लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ने का आदेश

जापान के दक्षिणी पश्चिमी भाग से छह लाख से अधिक लोगों को विस्थापित करने का आदेश जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश के कारण इलाके की नदियों का जलस्‍तर तेजी से बढ़ गया है। क्षेत्र को खाली कराने का यह आदेश उत्तरी क्‍यूशु के सागा, फुकुओका और नागासाकी के लिए दिया गया। सागा इलाके में स्‍थित रेलवे स्टेशन पूरी तरह पानी से भर गया है और कई वाहन डूब गए हैं। अनेकों भूस्‍खलन की भी खबर है। इस बाढ़ के कारण अब तक तीन लोग मारे गए और एक लापता है।

क्योडो न्यूज के अनुसार, जापान मेट्रोलोजिकल एजेंसी ने जापान के पश्‍चिमी व उत्‍तरी इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान बताया है। क्युशू रेलवे कंपनी ने कई सेवाएं कैंसल कर दी। देश के मौसम संगठन द्वारा उत्तरी क्‍यूशु के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट का ऐलान कर दिया गया था और करीब एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षा कारणों से अपने घरों को छोड़ने की सलाह दी गई।

कई इलाकों में बाढ़ के कारण हुए नुकसान की खबर आ रही है साथ ही आने वाले कुछ घंटों में गंभीर नुकसान होने की आशंका जताई है। बता दें कि जापानी अधिकारियों की ओर से लोगों से लगातार सुरक्षित क्षेत्रों में जाने का आग्रह किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...