Breaking News

‘भाजपा की दूसरी सूची बुधवार को आने की संभावना’; पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने दिए बड़े संकेत

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशियों की अगली सूची जल्द जारी होने की संभावना है। कद्दावर भाजपाई बीएस येदियुरप्पा ने बताया है कि भाजपा बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची बुधवार कोजारी किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

प्रत्याशियों की सूची पर पार्टी आधिकारिक तौर पर जल्द ही अहम अपडेट शेयर करेगी।सोमवार को येदियुरप्पा ने कहा कि वे बुधवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सहित दूसरे प्रदेशों की संसदीय सीटों पर भी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा , ‘मेरा मानना है कि परसों सूची फाइनल हो जाएगी। राष्ट्रीय नेता सूची पर अंतिम फैसला करेंगे।’

आलाकमान करेगा अंतिम फैसला, राष्ट्रीय नेतृत्व का मन भांपना आसान नहीं
क्या भाजपा की दूसरी सूची में कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा? इस सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, अब संभवतः कोई देरी नहीं होगी। सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है। कर्नाटक में नए प्रत्याशियों के नाम पर दांव लगाने के बारे में येदियुरप्पा ने कहा, ‘इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मन में क्या चल रहा है।’ उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ही अंतिम फैसला करेगा।

About News Desk (P)

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...