Breaking News

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने फैशन की दुनिया के बादशाह…

फैशन के मामले में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास भी किसी से कम नहीं है। सिंगिंग के टाइम निक ने कूल लुक को काफी पसंद किया जाता है। फैशन के मामले में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का कोई जवाब नहीं है। प्रियंका और निक के फैशन सेंस की तारीफ हम नहीं कर रहे बल्कि साल की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट कर रही है।

जी हां ‘People magazine’ की तरफ से बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को टॉप पर रखा गया है। साल 2019 के लिए People की बेस्ट ड्रेस्ट लिस्ट में 37 साल की प्रियंका और 26 साल के निक जोनस सबसे ऊपर हैं। इस लिस्ट में कई और सिलेब्रिटीज़ हैं जिनमें बिली पोर्टर, टेनिस चैंपियन सेरेना विलियम्स, जेनिफर लोपेज, लेडी गागा और सेलिना डियॉन आदि शामिल हैं। People मैगज़ीन के मुताबिक, दोनों के फैशनेबल अंदाज़ उतने ही आकर्षक नजर आते हैं जितना कि उनका रोमांस।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती दुनिया में मशहूर हैं। 2000 अमेरिका में वे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रही और मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया था जहां उन्हे मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय थी। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी रचाई थी। दोनों की लव केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों अकसर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...