Breaking News

प्रेग्नेंट फैन नहीं आ सकती थीं मिलने तो रणवीर सिंह ने घर पहुंच कर दे दिया सरप्राइज

रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे अभिनता हैं जो अपने फैंस को कभी निराश नहीं होने देते। फिर चाहे वो उनकी एक्टिंग से हो या फिर उनके फैंस के प्रति बर्ताव से। जब भी रणवीर अपनी किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए फैंस के बीच जाते हैं तो वो हमेशा फैंस के साथ जमकर डांस जरूर करते हैं। फैंस उनके इसी कूल अंदाज पर मरते हैं।

वहीं फिल्हाल रणवीर अपनी आगामी फिल्म ’83’ की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। ये बात तो सभी को पता है कि भारत में रणवीर के लाखों फैंस हैं। लेकिन सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बता दें लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह अपनी एक फैन से मिलने उनके घर जा पहुंचे।

उनकी इस फैन ने कभी सपनों में भी नहीं सोचा होगा की उनका फेवरेट स्टार उनके घर इस तरह से दस्तक दे देगा। दरअसल, लंदन में रणवीर की फैन रहती हैं उनका नाम है किरण। वो रणवीर का फैन पेज ‘रणवीरियंसएफसी’ भी चलाती हैं। जब भी रणवीर लंदन जाते हैं तो किरण उनसे मिलने हमेशा जाती हैं। वहीं ’83’ की शूटिंग के वक्त रणवीर को जब पता लगा कि उनकी सबसे बड़ी फैन प्रेग्नेंट हैं और इस हालत में वो उनसे मिलने नहीं आ सकतीं। तो शूटिंग खत्म करते ही रणवीर ने किरन के घर जाकर उनसे मिलने का फैसला किया।

सूत्रों के मुताबिक रणवीर शूट के तुरंत बाद अपनी फैन से मिलने उनके घर को रवाना हो गए। करीब कुछ घंटों बाद रणवीर जब किरन के घर पहुंचे और उनके घर की डोर बैल बजाई तो किरन बिल्कुल हक्का बक्का रह गईं। अपने सपनों के राजकुमार को अपने घर के दरवाजे पर खड़ा देख फैन की आखों से आंसू बहने लगे। रणवीर ने करीब डेढ़ घंटे किरण और उनके परिवार वालों के साथ उनके घर पर बिताए। किरण के लिए ये लम्हें बेहद ही खास बन गए हैं।

अपनी इस खुशी का इजहार किरण ने खुद अपने ट्विटर पर रणवीर के साथ अपनी फोटो शेयर कर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने इमोशन्स को भी साझा किया। उनका कहना था कि वो रणवीर की बेहद बड़ी फैन हैं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि रणवीर इस तरह उनके घर पर आके उनसे मिलेंगे। रणवीर का ये सरप्राइज किरण को जीवन भर तक याद रहेगा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती ...