Breaking News

फास्ट फूड खाने वाले हो जाए सावधान, सिर्फ मोटापा नहीं हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

फास्ट फूड खाना तो बहुत सारे लोगों को अच्छा लगता है। लोग इसके खतरनाक अंजाम को भी जानते हैं लेकिन फिर भी फास्ट फूड, जंक फूड खाना बंद नहीं करते। लोगों को लगता है फास्ट फूड खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन मोटापे के साथ आपके शरीर में फास्ट फूड खाने से 5 बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। आईए जानते हैं…

1. चेहरे पर सूजन- पिज्जा, बर्गर और फ्राइड स्नैक्स जैसे जंक फूड्स में नमक की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। जिसका सेवन करने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ शरीर में वाटर रिटेंशन, सूजन और अधिक सुस्ती जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

2. त्वचा पर असर- फास्ट फूड का सेवन करने से सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी काफी नुकसान होता है। फास्ट फूड खाने से व्यक्ति के चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। दरअसल फास्ट फूड का सेवन करने से शरीर में हार्मोन इम्बैलेंस होने लगता है। जिसकी वजह से त्वचा में दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं।

3. नींद ना आना- फास्ट फूड का सेवन करने वाले बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि उनका पसंदीदा फास्ट फूड सेहत ही नहीं बल्कि उनकी नींद को भी काफी प्रभावित करता है। फास्ट फूड का सेवन करने से न्यूरोकेमिकल प्रोसेस प्रभावित होता है, जिसके चलते व्यक्ति को नींद न आना और चिड़चिड़ापन घेरने लगता है।

4. बालों का झड़ना- फास्ट फूड का सेवन करने से सबसे ज्यादा नुकसान बालों को होता है। फ्रेश फूड की तुलना में प्रोसेस्ड और फास्ट फूड में पोषक तत्व काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं. जिसकी वजह से बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। यही वजह है कि कुछ समय बाद बाल रूखे-बेजान और झड़ने लगते हैं।

5.डायबिटीज- फास्ट फूड में चीनी पाई जाती है जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा देती है। जिसकी वजह से व्यक्ति डायबिटीज या अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...