Breaking News

भाजपा और प्रशासन मिलकर फ़ैला रहे जनता में आतंक-रालोद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने जनपद कासगंज में पुलिस प्रशासन और भाजपा के पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और पुलिस प्रशासन की साँठ-गाँठ से जनता में आतंक फैलाते हुये आचार संहिता की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं जिससे क्षेत्रीय मतदाता भयभीत हो रहे हैं साथ ही साथ गठबंधन के प्रत्याशी एवं उनके कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार से धमकाया जा रहा है। सत्ता पक्ष के इस प्रकार के क्रियाकलाप से मतदान की निष्पक्षता प्रभावित होने का अंदेशा है।

डाॅ. अहमद ने कहा कि घटना की शुरूआत 12 फरवरी को बारह पत्थर मैदान कासगंज से की गयी। वहाँ प्राइवेट न्यूज़ चैनल न्यूज-18 की ओर से खुले मैदान में चुनावी डिबेट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सभी पार्टियों के जिलाध्यक्षों को उसमें आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों ने जब पार्टी का पक्ष रखना चाहा, तब भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने अनावश्यक व्यवधान डालने का प्रयास किया।

डॉ. अहमद ने स्थानीय प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सत्ता पक्ष के साथ है। स्थानीय पुलिस ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुँवर देवेन्द्र सिंह यादव पर लाठी चार्ज किया गया। यह लाठी चार्ज जिला पंचायत अध्यक्ष के पति वासुदेव के इशारे पर किया गया। जिसका विरोध, करने पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी। इस एफआईआर में 26 नामजद और लगभग 150 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। सम्पूर्ण क्षेत्र में इस घटना की निंदा की जा रही है।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचन आयोग में इस पूरे मसले की शिकायत दर्ज कर दी गयी है। साथ ही चुनाव आयोग से मांग की गयी है कि उपरोक्त घटना की न्यायिक जाँच करायी जाए, ताकि भाजपा और प्रशासन की कलई खुल सके। साथ ही साथ घटना के दोषी व्यक्तियों को सजा मिल सके।

वहीं, आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद के समक्ष आल इण्डिया मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. एमक्यू मलिक बिजनौर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समी उल्लाह खान फर्रूखाबाद, प्रदेश अध्यक्ष सिराज खान जनपद महोबा, जिला प्रचार मंत्री सुहेल इदरीश बिजनौर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के इसरार खान तथा भारतीय पत्रकार सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम शहजादे खान जौनपुर के साथ मो. सलीम, विशाल गौतम, जावेद सिददीकी सहित दर्जनों लोगों ने रालोद का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने चौधरी चरण सिंह अमर रहे तथा चौधरी अजित सिंह अमर रहे के नारे लगाये और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया।

Report- Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...