Breaking News

भाजपा राज में भ्रष्टाचार पर उंगली उठाना गुनाह : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश आर्थिक-राजनैतिक अराजकता के दौर से गुजर रहा है। सत्ता की भूख के चलते लोकतंत्र की सभी मान्यताओं का अवमूल्यन हो रहा है। भाजपा का उचित-अनुचित का विवेक भी कुंठित हो गया है। उसके पास अपना काम जैसा बताने को तो कुछ है नहीं, दूसरों के किए पर अपने नाम की पट्टी लगाने का शौक जरूर हो गया है। संविधान की शपथ लेने वालों को अब उसकी भी मर्यादा का ध्यान नहीं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से भी असहिष्णुता बरती जाने लगी है।

आज मुख्यमंत्री जी ने जिस अत्याधुनिक पुलिस मुख्यालय का शिलान्यास गोमती नगर में कियाउसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में किया गया था। श्री यादव का इस पुलिस मुख्यालय के निर्माण के पीछे कानून व्यवस्था को बनाने का विचार था। समाजवादी सरकार के काम कामौजूदा मुख्यमंत्री जी ने उद्घाटन भर किया हैं।

गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में समस्त आधुनिक सुख सुविधाएं मौजूद हैं। समाजवादी सरकार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यूपी डायल 100 नम्बर व्यवस्था भी शुरू हुई थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई थी कि इस भव्य भवन में बैठने वाले जनता को इंसाफ देंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

नया पुलिस मुख्यालय अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था। आज वहां पुलिस मुख्यालय के स्थापित होने पर आम जनता ने अखिलेश यादव का आभार जताया और उसकी खुशी में हजरतगंज में मिठाई बांटी। लोगों का कहना था कि अखिलेश जी ने प्रदेश में विकास के नए मानक बनाए थे। भाजपा में नैतिकता होती तो कम से कम अखिलेश जी को इसके लिए धन्यवाद देने का साहस करती।

इस मौके पर श्री यादव ने कहा है कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार पर उंगली उठाना भी गुनाह हो गया है। मिर्जापुर में जिन्होंने कल मिड-डे-मील में बच्चों का हिस्सा छीना। उनके भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। ऐसा लगता है कि अब पत्रकारों का भी सियासी एनकाउण्टर शुरू हो गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर यह प्रहार अक्षम्य है।

About Samar Saleel

Check Also

आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर, CM बोले- सभी अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर ...