Breaking News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन राजनांदगांव के बागनदी पुलिस स्टेशन में चल रहा था। नक्सलियों के पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जिला पुलिस बल, डीआरजी और सीएएफ की टीम शनिवार सुबह सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान बागनदी इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई हुए जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जवानों ने सभी मारे गए नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए है। मौके से AK-47, एक 303 राइफल,12 बोर बंदूक और अन्य सामग्री बरामद की है। फिलहाल जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...