Breaking News

5 Minutes में डूबे चार लाख करोड़

मुंबई। शेयर बाजार में आज पांच मिनट 5 Minutes में 4 लाख करोड़़ रूपये का झटका निवेशकों को सहना पड़ा। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 33,760 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 311 अंक गिरकर 10,100 के स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में बाजार थोड़ा संभला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

निवेशकों को महज 5 Minutes में

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान है कि इस गिरावट से निवेशकों को महज 5 Minutes  5 मिनट में 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी और अन्य एशियाई शेयरों का कमजोर प्रदर्शन रहा।

जापान का निकेई इंडेक्स 3.7 फीसदी, कोरिया का कोस्पी फीसदी, ताईवान का इंडेक्स 5.21 फीसदी और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 2.4 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसका सीधा असर बीएसई और एनएसई पर पड़ा।
रुपए भी लगातार कमजोर होता जा रहा है। रुपया आज डॉलर के मुकाबले गिरकर 74.41 पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार गिरने से शेयर बाजार से विदेशी निवेशक रूठ गए हैं। विश्व में जब आर्थिक मंदी चल रही थी तब इन्होंने अपना पैसा भारतीय बाजार में निवेश किया था। डॉलर, पौंड और यूरो के मजबूत होते ही ये निवेशक लौट रहे हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...