Breaking News

104 दिन बाद मिली डाॅगी…दंपती ने रोते हुए गले से लगा लिया, पुलिस भी कर रही थी तलाश

आगरा के गुरुग्राम के दीपायन और कस्तूरी घोष (Deepayan and Kasturi Ghosh) ताजमहल का दीदार करने आए थे। मगर, आगरा से गए तो एक गम लेकर…। उनकी पालतू डाॅगी ग्रे हाउंड (हिमाचली देसी) होटल से गुम हो गई। 15 दिन तक दंपती ने ताजगंज क्षेत्र की गलियों, पार्क और जंगल को छाना। सुराग देने वाले के लिए 50 हजार का इनाम भी घोषित किया।

पश्चिम एशिया के दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो, ट्रंप के गाजा प्रस्ताव पर सहमति बनाने की तैयारी

104 दिन बाद मिली डाॅगी...दंपती ने रोते हुए गले से लगा लिया, पुलिस भी कर रही थी तलाश

इसके बाद भी नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट गए। हर दिन वो डाॅगी (Grey Hound) मिल जाने के लिए प्रार्थना करते थे। गुम हुई डाॅगी शनिवार को मेहताब बाग में नजर आ गई। इससे दंपती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दीपायन घोष और कस्तूरी घोष मूलरूप से सेक्टर डी पाकेट-2 वसंत कुंज, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले हैं। वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर 41 में रहते हैं। दीपायन एयर इंडिया में अधिकारी हैं। वह एक नवंबर 2024 को पत्नी कस्तूरी घोष के साथ आगरा घूमने आए थे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज व्यू में ठहरे थे। उनके साथ दो पालतू डाॅगी भी थे।

तीन नवंबर को पत्नी संग फतेहपुर सीकरी घूमने गए थे। दोनों डाॅगी को होटल के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया था। एक डाॅगी के दो हजार रुपये तीन घंटे के थे। 11:30 बजे उनकी देसी प्रजाति की ग्रे हाउंड डाॅगी होटल से लापता हो गई थी। दंपती ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इस मामले में थाना ताजगंज में केस भी दर्ज कराया। पुलिस के साथ होटल कर्मचारी डाॅगी की तलाश में थे। कई इलाकों में खुद ही पोस्टर चिपकाए। सीसीटीवी फुटेज देखे। बाद में दंपती ने उसके बारे में सुराग देने वाले के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। वो 15 दिन तक होटल में ही रुके थे। बाद में निराश होकर घर चले गए थे। दंपती हर सप्ताह तलाश करने आते थे।

About News Desk (P)

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: त्रिवेणी नगर और फैजुल्लागंज क्षेत्र का निरीक्षण, सफाई को लेकर अपर नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह (Additional Municipal Commissioner Namrata Singh) ने ...