Breaking News

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की कुल बिक्री में 11 प्रतिशत आई गिरावट

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अक्टूबर में 11 प्रतिशत गिरकर 51,896 इकाई रही। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले की इसी अवधि में उसने 58,416 वाहनों की बिक्री की थी। महिंद्रा ने शेयर बाजारों को बताया कि इस साल अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 11 प्रतिशत गिरकर 49,193 इकाई रही।

अक्टूबर 2018 में उसने 55,350 वाहन बेचे थे। निर्यात भी 12 प्रतिशत गिरकर 2,703 इकाइयों पर आ गया। एक साल पहले अक्टूबर में कंपनी ने 3,066 वाहनों का निर्यात किया था। कंपनी ने कहा कि उसके यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत गिरकर 18,460 वाहन रह गई।

एक साल पहले के इसी महीने 24,066 यात्री वाहनों की बिक्री की गई थी। इसमें कार, वैन और यूटिलिटी वाहन शामिल हैं। वहीं वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत गिरकर 23,582 इकाई रही। अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 24,353 इकाई था।

About Samar Saleel

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...