Breaking News

पांच लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह कुशल नेतृत्व में थाना अध्यक्ष गिड़ा ने हरियाणा निर्मित 190 पेटी 9120 सीसी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अशोक सिंह पुत्र सुंडाराम सिंह निवासी वार्ड नं 9 धाबाबाई कालोनी दांता थाना रामगढ़ जिला सीकर राजस्थान हाल पता राणापाना थाना कंजावला बाहरी दिल्ली व संदीप पुत्र रामफल निवासी जाटल रोड सोधापुर थाना माडलटाउन पानीपत हरियाणा हाल मुकाम सूर्या कालोनी थाना रोहतक जिला रोहतक हरियाणा के पास से पुलिस ने हरियाणा निर्मित 190 पेटी 9120 सीसी बरमाद किया है।

पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग पांच लाख बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कबाड़ की आड़ में शराब हरियाणा पलवल से लाद कर कुशीनगर या उससे आगे बिहार पहुचाने का कार्य करते है।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...