Breaking News

2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव : राजेन्द्र चौधरी 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में व्यापारियों से जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। हजरतगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने पूजा-अर्चना कर 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रार्थना किया। सैकड़ों व्यापारियों ने हजरतगंज में राजेन्द्र चौधरी का स्वागत कर समाजवादी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त किया। व्यापारियों ने अपने दुकानों से बाहर आकर समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया।

व्यापारियों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हुजूम ने हजरतगंज मार्केट से जनपथ मार्केट होते हुए लालबाग तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। समाजवादी पार्टी मध्य विधानसभा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा भी साथ थे। इस अवसर पर श्री चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। व्यापारी वर्ग असुरक्षित है। समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है।

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही व्यापारी वर्ग खुशहाल और समृद्ध होगा। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है। श्री चौधरी ने लखनऊ के सभी समाजवादी प्रत्याशियों रविदास मेहरोत्रा मध्य लखनऊ, पूर्वी विधानसभा से अनुराग भदौरिया, उत्तरी विधानसभा से पूजा शुक्ला, मोहनलालगंज से सुशीला सरोज, पश्चिमी विधानसभा से अरमान खान, कैण्ट विधानसभा से राजू गांधी, सरोजनीनगर से प्रो. अभिषेक मिश्र, बीकेटी से गोमती यादव और मलिहाबाद विधानसभा से प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया को बिजयी बनाने की अपील किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी के साथ रविदास मेहरोत्रा मध्य विधानसभा सपा प्रत्याशी, सुशील दीक्षित, रामसागर यादव, अनीस राजा, पवन मनोचा, सचिन कंछल, डॉ. आशुतोष वर्मा, शरद शरन, नवीन धवन, देवेन्द्र यादव जीतू, किरन पाण्डेय, ताराचंद यादव, रजिया नवाज, निखिल कन्नौजिया, शाहिद, संजीव भट्ट, करन सिंह, मोहनीश त्रिवेदी, आसिफ मार्शल, चन्द्रिका पाल, प्रशांत यादव, अपर्णा शुक्ला, फरहाना, लता जायसवाल, चिंता यादव सहित सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...