Breaking News

यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटर पलटा, 40 घायल

आगरा। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस हादसे के जख्म अभी भर नहीं पाए थे कि शुक्रवार तड़के एक और दुर्घटना हो गई। इस बार हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ है। एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रहा कैंटर झपकी में अनियंत्रित होने पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 40 लोग घायल हो गए है। दुर्घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार मची हुई है। मौके पर पुलिस और एक्सप्रेस वे की रेस्क्यू टीम ने पहुंच कर राहत कार्य शुरू कराया है।


यमुना एक्सप्रेस वे पर यह हादसा मथुरा के सीमाक्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक कैंटर में सवार ये लोग दिल्ली में उपचार के दौरान मृत महिला का शव लेकर आगरा के गांव गोसली जा रहे थे। आगरा में थाना खेरा राठौर के गांव गोसली निवासी धर्मवीर की पत्नी कुसुमा (36) की गुरुवार रात दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के शव को आयशर कैंटर में रख कर ग्रामीण गांव ला रहे थे। कैंटर में स्वजन एवं रिश्तेदार समेत करीब 40 लोग सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना जमुना पार क्षेत्र में माइल स्टोन 106 के पास शुक्रवार तड़के चालक की झपकी में अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर में टकरा कर पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 40 लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल है, घायल हो गए। घायल मदद को चीख-पुकार मचाने लगे। हादसे की सूचना पर पीआरवी व टोल पुलिस के अलावा एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। कैंटर पलटने से घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

About Samar Saleel

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...