Breaking News

जनवरी में 47 लाख निवेशकों ने खोले खाते, एम्फी के आंकड़े, उद्योग के आकार में भी इजाफा

बढ़ती जागरूकता और डिजिटलीकरण के जरिये लेनदेन सुगम होने से जनवरी, 2024 में 46.7 लाख निवेशकों ने म्यूचुअल फंड खाते खोले। इससे म्यूचुअल फंड उद्योग का आकार बढ़ गया है। जनवरी में खुले नए खातों की संख्या 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। पिछले साल हर महीने औसतन 22.3 लाख नए म्यूचुअल फंड खाते खुले थे।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, इन खातों की कुल संख्या भी बढ़कर 16.96 करोड़ पहुंच गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 फीसदी अधिक है। दिसंबर, 2023 में 16.49 करोड़ खातों की तुलना में जनवरी में करीब तीन फीसदी की वृद्धि देखी गई है।

पिछले महीने खोले गए 46.7 लाख खातों में इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 34.7 लाख रही। हाइब्रिड फंड्स ने 3.36 लाख नए खाते जोड़े। हालांकि, डेट फंड्स में लगातार पांचवें महीने गिरावट रही।

नए निवेशकों में युवाओं की संख्या अधिक
व्हाइटओक म्यूचुअल फंड के मुख्य कारोबार अधिकारी प्रतीक पंत ने कहा, नए निवेशकों में नई पीढ़ी के युवाओं की तादाद काफी ज्यादा है। अधिकांश नए निवेशक म्यूचुअल फंड क्षेत्र में प्रवेश के लिए डिजिटल चैनलों का रास्ता अपना रहे हैं। उधर, उच्चस्तरीय डिजिटल साक्षरता, खर्च योग्य आय में वृद्धि और वित्तीय साक्षरता ने भारतीयों को पारंपरिक वित्तीय साधनों से अलग हटकर देखने के लिए प्रोत्साहित किया है।

About News Desk (P)

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईज़ 5.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, को ...