Breaking News

सपा के Roza Iftar में दिखी सैकड़ों की भीड़

फिरोजाबाद। रविवार को हुए समाजवादी पार्टी की जानिब से इस्लामियां इंटर काॅलेज में आयोजित Roza Iftar रोजा इफ्तार में देर सायं सपा सांसद अक्षय यादव ने शिरकत की। सांसद अक्षय यादव संग रोज़ा इफ्तार पार्टी में कई समाजवादी-कांग्रेसी नेतागण भी शामिल हुए।

Roza Iftar में हिन्दू मुस्लिम एकता की देखने को मिली मिसाल

रोजा इफ्तार Roza Iftar में अक्षय यादव के साथ ही मुख्य रूप से एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, विजय आर्या, खालिद नसीर, आसिफ नसीर के अलावा कांग्रेस से जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव, सपा नेता आदर्श यादव धन्नू, विनय वाल्मीकि, कांग्रेस नेता सतीश चंद्र अग्रवाल, दिलशाद अली राजू राशिद खान, बंटू कठेरिया, पार्षद विजय शर्मा संग सैकड़ों की तादाद में हिन्दू मुस्लिम भाई शामिल हुये। हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। सबने प्रेमभाव से इफ्तार किया। इस दौरान सांसद अक्षय यादव ने सभी से मिलकर आने वाली ईद की शुभकामनायें दीं।

ये भी पढ़ें – Varanasi में CM योगी ने की पंचकोसी परिक्रमा

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

जनता दर्शन में बोले डिप्टी सीएम- हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव किया जायेगा निदान

Lucknow। उप मुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने अपने कैम्प कार्यालय ...