बिहार से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ दिन पहले राजधानी पटना में एक 45 साल की विधवा महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके वीडियो को वायरल कर दिया। अब ऐसा ही एक मामला सिवान जिले से सामने आया है। जहां 7 से ज्यादा लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया उसके बाद उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि मामला सिवान जिले के आंदर थाना इलाके की है। जहां के आंदर हाई स्कूल के पास इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया और उसका पूरा वीडियो भी बनाया, जिसको बाद में वायरल कर दिया गया। वहीं वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सिवान पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही बाकी की तलाश की जा रही है। घटना को गांव के पास एक नहर के पास अंजाम दिया गया, जब महिला किसी से मिलने आई थी।
वीडियो में लगातार महिला रो-रोकर रहम की भीख मांगते नजर आ रही है। सिवान एसपी अभिनव कुमार के मुताबिक, मामला करीब 5 से 6 दिन पहले का है। सभी आरोपी आंदर गांव के ही रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि महिला किसी अन्य युवक के साथ में आई थी। जिसके बाद इन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके बाद बारी-बारी से उसके साथ रेप किया गया।