Breaking News

कृषि आय के अनेक आयाम

      डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

राजभवन अपने नाम से ही विशिष्टता की अनुभूति कराता है। इसके परिसर में प्रकृति विविध स्वरूप सदैव परिलक्षित होते है। आम जन के लिए यहां के द्वार विशेष अवसरों पर ही खुलते है। कृषि उत्पाद की प्रदर्शनी ऐसे ही अवसर के रूप में होती है। प्रति वर्ष दो दिन तक आम जन भी राजभवन में लगने वाली इस प्रदर्शनी का अवलोकन करते है।

इसमें केवल किसानों के लिए ही ज्ञान वर्धक जानकारी नहीं होती है। बल्कि कंक्रीट के नगरों में रहने वालों के मतलब का भी बहुत कुछ होता है। गमलों में पुष्प के अलावा सब्जी उगाने की भी जानकारी यहाँ मिलती है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गत दिवस राजभवन परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय प्रादेशिक फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनी के माध्यम से फल,सब्जी,मसाला, औषधीय पौधे तथा फूलों आदि के गुणात्मक उत्पादन में विशेषज्ञों के द्वारा तकनीकी जानकारी दी जानी चाहिए। कृषि विश्वविद्यालयों को भी इसमें भूमिका का निर्वाह करना चाहिये। उन्हें किसानों तथा बागवानी में रूचि रखने वाले लोगों को प्रगतिशील कृषि के संबंध में जानकारी देनी चाहिए।

प्रदर्शनी में सदाबहार पत्तियों व फूलों वाले गमले में शीतकालीन मौसमी फूलों, गमलों के कलात्मक समूह, गमलों में लगी शाकभाजी, औषधीय एवं सगंध पौधों तथा बोगनविलिया का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में महिलाओं, बच्चों एवं मालियों द्वारा की गयी कलात्मक साज सज्जा,शाक भाजी,फल एवं कट फ्लावर पान शहद एवं फल संरक्षण उत्पादों आदि का भी प्रदर्शन आकर्षण ढंग से किया गया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि राजभवन में यह तिरपनवीं प्रादेशिक फल,शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी है।

इस प्रदर्शनी में प्रदेश के फल, शाकभाजी, पुष्प एवं औषधीय फसलों की खेती करने वाले उत्पादकों ने अपने सजीव प्रदर्श प्रदर्शित किये हैं। प्रदर्शनी में फल संरक्षण एवं कलात्मक पुष्प सज्जा की प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है। प्रदर्शनी को छत्तीस श्रेणी एवं चार सौ नब्बे वर्गों में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। जिसकी धनराशि पूर्व की तुलना में दुगनी कर दी गयी है। विगत पांच वर्ष में ओलरी कल्चर एवं फ्लोरी कल्चर के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। नई नई विधाएं तथा नई नई प्रजातियां प्रदेश में आयी हैं। इनको लगातार तकनीकी विकास के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में होगी 42 हजार होम गार्ड की भर्ती, सीएम ने दिए आदेश

लखनऊ:  सरकार की ओर से प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के मुहिम के तहत ...