Breaking News

क्यों जेल पहुंची CM योगी की दुल्‍हन‍िया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पुलिस ने महिला को उस समय गिरफ्तार किया, जब सीएम योगी का काफिला सभा स्थल से मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहा था। अचानक रास्ते में आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। वह खुद को सीएम योगी की पत्नी होने का दावा करने लगी। तभी पुलिस हरकत में आई और सीएम की पत्नी होने का दावा करने वाली नीतू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच नीतू और पुलिस में झड़प भी हुई।
दरअसल पिछले दो महीने से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को पूरा न होते देख संघ की जिलाध्यक्ष ने पिछले दिनों ही साथी महिला कर्मचारी को सीएम योगी की फ़ोटो पहनाकर शादी रचाई थी। जिसके बाद अब उसने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ जाने के लिए नैमिष आई थी। सीतापुर से 35 किमी दूर तीर्थ स्थल नैमिषारण्य में चल रहे दो दिवसीय नैमिष शंखनाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला जैसे ही सभा को सम्बोधित करने के बाद मंदिर जाने के लिए आगे बढ़ा, उसी समय रास्ते मे आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष और उनकी साथी कर्मचारियों ने सीएम के काफिले को रोकने के प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा में लगी पुलिस ने पहले ही उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों से झड़प भी हुई। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद मोदी,कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की भी ऐसी ही दुल्हनें सामने आ चुकी हैं।
सांकेतिक विवाह
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सांकेतिक विवाह करने वाली महिला नीतू स‍िंह को गिरफ्तार कर ल‍िया गया। नीतू सिंह ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में सीएम योगी के आगमन पर उनका काफिला रोकने का प्रयास क‍िया था। नीतू के साथ उनकी तीन सहेल‍ियों को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज द‍िया गया है। इन पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। बतादें क‍ि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह इधर काफी समय से मानदेय बढ़ाने सहित तेरह मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थीं। ऐसे में उन्‍होंने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ उनकी दूल्हन बन कर शादी रचाई थी। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नैमिषारण्य आगमन पर नीतू सिंह ने शादी का जोड़ा पहनकर अपनी सहेल‍ियों के साथ सीमए योगी को रोकने का प्रयास क‍िया, जिसके बाद पुलिस ने नीतू सिंह व उनकी सहेलियों को पकड़कर जेल के सीकचों के पीछे पहुंचा दिया।
प्रधानमंत्री भी ऐसी घटना से नहीं रहे अछूते
पीएम मोदी से विवाह रचाने की जिद करने वाली महिला काफी चर्चा में रही थी। इस 40 वर्षीय ओम शांति शर्मा जयपुर की महिला की कहानी भी रोचक है। उसने पहले तो दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरना दिया। इसके बाद उसने पीएम मोदी से शादी रचाने के लिए अपनी जमीन तक बेचने को तैयार थी। महिला ओम शांति शर्मा अपनी जिद पर अड़ गई कि वह जंतर मंतर से तभी हटेगी जब उसकी शादी पीएम मोदी से होगी। वह कहती थी कि पीएम मोदी का अकेलापन उससे देखा नहीं जाता है, वह उनकी बहुत इज्जत करती है।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...