Breaking News

TV ACTRESS ने पायलट पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

छोटे पर्दे की एक 27 साल की अदाकरा ने हाल ही में चौकाने वाला खुलासा किया है। जी दरअसल एक्ट्रेस का कहना है उसके साथ मुंबई में 33 वर्षीय पायलट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले में एक्ट्रेस ने उसके के खिलाफ रेप का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है इस मामले में एक्ट्रेस ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस ने बीते सोमवार को FIR दर्ज करजांच शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस का कहना है दोनों की मुलाकात पिछले साल एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी और उसी के बाद दोनों एक दूजे से बातचीत करने लगे। देखते ही देखते सिलसिला काफी आगे चल पड़ा। फिलहाल पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में एक्ट्रेस ने कहा है कि, ‘पिछले दिसंबर में दोनों मेट्रिमोनियल साइट के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आए थे। उसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था।’ इस मामले में मिली रिपोर्ट को माने तो आरोपी मूल रूप से भोपाल निवासी है और मुंबई में रहता है।

आरोपी ने खुद पीड़िता को फोन किया था और उसके बाद मिलने के लिए कहा था। एक्ट्रेस मुंबई में अकेले रहती है इस वजह से वह भी आरोपी से मिलने के लिए मान गई। उसके बाद पायलट एक्ट्रेस के घर आया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने परिवार से मिलाने का और शादी का वादा किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अंत में परेशान होकर एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

एआर रहमान के कायल हैं इम्तियाज, बोले- सफलता और असफलता दोनों में कैसे रहना चाहिए ये कोई उनसे सीखे

निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘अमर ...