Breaking News

दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शहीद दिवस

रायबरेली। नगर के जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में 23 मार्च 1931 को अंग्रेज सरकार द्वारा फांसी पर चढ़ाए गए स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय में भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के छाया चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के कक्षा आठ के छात्रों द्वारा नाटक का मंचन किया गया। जिसमें भगत सिंह के रूप में अभिषेक सोनी, राजगुरु का अभिनय लकी गुप्ता व सुखदेव का किरदार आदित्य सोनी ने निभाया। सभी बच्चों ने भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के पूरे जीवन चरित्र को दर्शाते हुए किस प्रकार से उन्हें फांसी दी गई इसका मंचन किया। फांसी के मंचन के समय समस्त छात्र छात्राओं व अध्यापकों की आंखे नम हो गई तथा समस्त विद्यालय परिसर में इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मातरम की गूंज से पूरा विद्यालय आच्छादित हो गया।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने उक्त कार्यक्रम के बच्चों को सम्मानित करते हुए तीनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के अध्यापक चंदन तिवारी ने महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मनीषा मौर्य, प्रियंका वर्मा, साक्षी सिंह, कीर्ति शर्मा, प्रतीक्षा सिंह, रजनीश त्रिवेदी, जय चंद अवस्थी, अनूप गुप्ता, आयुष जायसवाल, निधि तिवारी, निकिता श्रीवास्तव, संगीता मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिकेश सिंह ने किया।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मिशन कर्मयोगी: सरकारी अधिकारियों को दक्ष बनाने हेतु वेबिनार का सफल आयोजन

लखनऊ, 26 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के ...