Breaking News

कांग्रेस की नियत में खोट: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की नीयत में हमेशा खोट और निगाह में वोट की राजनीति रही है। श्री मिश्रा ने यहां ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेस ने जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए कभी कोई ट्वीट नहीं किया। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश में संकट के दौरान भी जनता के बीच सेवा कार्य करते दिखाई नहीं दिए।

गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में उन्होंने आज तक ऐसा मुद्दाविहीन विपक्ष नहीं देखा। प्रदेश कांग्रेस के पास जनहित का कोई मुद्दा बचा नहीं है, इसलिए उसके नेता देश को बदनाम करने वाले मुद्दे उछालकर भय और भ्रम फैलाने में जुटे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

इस ‘भव्य मंदिर’ से ममता बनर्जी को क्या हासिल होगा?

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने ओडिशा के पुरी ...