Breaking News

योगी की बाढ़ पीड़ितों को सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सहायता के लिए सभी संभव प्रयास करेगी। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने व पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था संबधी जिम्मेदारी दी गई है।

योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी का मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है, तो उसे पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि तलहटी में बसे जिन गांवों में हर वर्ष बाढ़ की सम्भावना रहती है, वहां के निवासियों को ऊँचें स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाए।

उन्हें ग्राम पंचायत की जमीन पर अथवा जमीन की व्यवस्था कर उनका पुनर्वास किया जाए। बाढ़ प्रभावित परिवारोें को पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू,मसाले,नमक, टाॅर्च, मोमबत्ती आदि का वितरण किया जा रहा है। पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था की गई है।

About Samar Saleel

Check Also

दिल्ली-NCR में फिर सताने लगा टमाटर… कीमतें 100 रुपये किलो, आलू-प्याज के भी चढ़े भाव; थाली महंगी

दिल्ली:  टमाटर, प्याज और आलू फिर रसोई घर का बजट बिगाड़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में ...