Breaking News

विद्यांत में आयोजित किया गया विरासत दिवस कार्यक्रम

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 18 अप्रैल को विरासत व बलिदान दिवस पर देश मनाया गया। इसमें विरासत की चर्चा के साथ साथ तात्या टोपे के बलिदान व शौर्य का स्मरण किया गया।

इसके दृष्टिगत विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज के मानवशास्त्र विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्या प्रो. धर्म कौर ने किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार व कृतित्व भी वर्तमान पीढ़ी के लिए विरासत की तरह होते है। इनसे सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अलावा भारत में ऐतिहासिक प्राकृतिक विरासत की भी कमी नहीं है। मानव शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ नीतू सिंह ने बताया कि भौतिक व अभौतिक विरासत दोनों का महत्व है।

अभौतिक में संगीत उपासना संस्कृति आदि शामिल है। भौतिक विरासत में भवन आदि स्थल होते है। राम लीला से लेकर स्वतन्त्रता संग्राम तक की अनेक विरासत है। इस सभी से प्रेरणा मिलती है। उप प्राचार्य डॉ. राजीव शुक्ला ने कहा कि तात्या टोपे ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रभा गौतम, डॉ. सावित्री तड़ागी, डॉ. ऊषा सिंह, डॉ.अनिता, आलोक शर्मा के अलावा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान शहीद शिरोमणि चन्द्र शेखर आजाद (Shaheed Shiromani ...