Breaking News

अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व

लखनऊ। दीपावाली पर्व अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश। लोकमंगल की कामना सत्य के साथ रहने और बुराइयों का त्याग करने के संकल्प का त्यौहार है।दीपावली से पूर्व लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई करते हैँ।

घरों में रंग-रोदन ,सफेदी आदि का कार्य करते तो, रंगोली बनाई जाति है, दीप जलाते है। एक दूसरे को उपहार, मिष्ठान देकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। यह सब समाज के एकत्व का प्रतीक है।

सतलज अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख डॉ.देवेंद्र अस्थाना ने कही।

उन्होंने कहा कि दीपावली का धार्मिक ही नहीं ,संस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी है। भगवान राम समाज के प्रतीक पुरुष है, सामजिक समरसता के नायक है। श्रद्धा और विश्वास से समाज राम राज्य की जीवन दर्शन को स्वीकारता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार सिंह भदौरिया ने किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ मालवीय ने किया तथा विशेष रूप से उपस्थित लोगों में विनोद कुमार सह भाग प्रचार प्रमुख, अखिलेश, नगर व्यवस्था प्रमुख ,पूर्व प्रचारक रामानंद सहित बीजेपी के प्रवक्ता नवीन सिन्हा उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...