Breaking News

नाइजीरिया : Boko haram के 280 आतंकवादी ढेर

नियामे। नाइजर की सेना ने नाइजीरिया से सटी दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास बोको हराम (Boko haram) के 280 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने का दवा लिया है। रक्षा मंत्रालय ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। सरकारी टेलीविजन पर मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 28 दिसंबर को अभियान शुरू होने के बाद से 200 से अधिक जिहादी हवाई हमलों में मारे गए। इसके साथ ही नाइजर सेना ने करीबी 87 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

पश्चिमी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने

यह बयान ऐसे समय में आया जब पश्चिमी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने नवंबर में लेक चाड क्षेत्र में नाइजीरियाई इस्लामी समूह द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर बातचीत की थी। लेक चाड एक रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर की सीमाएं मिलती है।

सात नाइजीरियाई सैनिक शहीद

हमले में कम से कम सात नाइजीरियाई सैनिकों के शहीद होने की सूचना है। नाइजीरियाई सेना ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर बताया था कि नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी बोर्नो राज्य के मेतेले गांव में सेना और इस्लामी जिहादियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था,जिस दौरान 7 सैनिक मारे गए थे और 16 अन्य घायल हो गए थे। (एजेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

ब्रिटेन में भारतवंशी का जलवा बरकरार, कीर स्टार्मर कैबिनेट में लीजा नंदी संभालेंगी यह अहम मंत्रालय

ब्रिटेन के आम चुनाव में एकतरफा जीत के बाद कैबिनेट का एलान करते हुए कीर ...